कपिल सिब्बल टेलिकॉम एंड इनफोरमेशन मिनिस्टर कपिल सिब्बल चुनाव हार गए हैं। इनकी हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। हालांकि कपिल सिब्बल के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज हार गए हैं।
सचिन पायलट राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड के सबसे दमदार सिपाही सचिन पायलट भी हार गए हैं। सचिन को भाजपा के सांवरमल जाट ने शिकस्त दी।
सीपी जोशी :- राजस्थान और केंद्रीय कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी को दूसरी बार चुनाव लड़ रहे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी राज्यवर्घन सिंह राठौड़ ने करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया।
अरविंद केजरीवाल वाराणसी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। यहां से नरेन्द्र मोदी जीते।
अरूण जेटली अरूण जेटली को पंजाब में हार का सामना करना पड़ा। अमरिंदर सिंह ने उन्हें 90000 से अधिक वोटों से हराया।
फारूख अब्दुल्ला:- नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूख अब्दुल्ला को भी हार का सामना करना पड़ा। श्रीनगर लोकसभा सीट पर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के तारीक हमीद ने उन्हे 30000 से ज्यादा वोटों से हराया।
जसवंत सिंह भाजपा से निष्कासित वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह बाड़मेर-जैसलमैर सीट पर कर्नल सोनाराम से हार गए हैं।
अजीत सिंह:- उत्तरप्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से आरएलडी के नेता और नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह को भाजपा के सत्यपाल सिंह से चुनाव हार गए हैं।
सलमान खुर्शीद विदेशी मामलात मंत्री सलमान खुर्शीद को भी आम चुनाव 2014 में हार का सामना करना पड़ा है।
राबड़ी देवी:- आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी चुनाव हार गई हैं। सारन सीट से भाजपा के राजीव प्रताप रूढ़ी ने राबड़ी को हराया।
No comments:
Post a Comment
Thanks to give u valuable feedback