Saturday, 24 May 2014

Worlds top dangerous road


नई दिल्ली: हर देश चाहता है उसके यहां की सड़कें सबसे बेहतरीन हो, लेकिन कुछ देशों की सड़कें ऐसी भी हैं, जिन्हें एकदम परफेक्ट बनाना शायद इंसान के हाथ में भी नहीं है। इन सड़कों को दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें कहा जाता है। ये बेहद खतरनाक तथा जानलेवा हैं और यहां गाड़ी चलाने का मतलब हर पल मौत के साथ खेलने के बराबर है। इन सड़कों पर ड्राइवर की जरा सी चूक मौत के मुंह में धकेल सकती है। हम आपको दुनिया की बेहद खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

-1986 में शुरू नार्वे की अटलांटिक रोड बेहद खतरनाक है। इसे नेशनल टूरिस्ट रूट्स के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण 64 कंट्री रोड के रूप में किया गया था। यह इतनी खतरनाक है कि इसका दोहरीकरण नहीं किया जा सका। अटलांटिक रोड नार्वे के समुद्र में कई आइलैंड्स को जोडऩे वाली इस सड़क की लंबाई साढ़े आठ किलोमीटर (5.2 मील) है।

-ट्रोलस्टिगेन या ट्रोल्स पॉथ को यूरोप को सबसे खतरनाक सड़क माना जाता है। इस रोड की चौड़ाई कहीं-कहीं 9 फीट से भी कम है। जिसके कारण ट्रैफिक जाम लगा रहता है। सर्दियों के मौसम में इस रोड बर्फीले तूफानों और भू-स्खलन का खतरा बना रहता है। जिस कारण अक्टूबर से लेकर मई तक ट्रोलस्टिगेन बंद रहता है।

-युनगास प्रांत में द रोड ऑफ डेथ बोलिविया को दुनिया की सबसे जानलेवा सड़कों में से एक माना जाता है। यह बोलिवियन एंडीज में स्थित  इस सड़क की लंबाई 24 मील है। यह सड़क फिसलन से भरी है और इसकी सतह बेहद गंदी है। इसकी ढलानें संकरी और खतरनाक हैं। कई जगह ऐसी स्थिति है, जहां दो कारें अगल-बगल से क्रॉस नहीं कर सकती।

-फ्रांस में कोल डे टूरिनी रोड़ दुनिया के सबसे कठिन रोड्स में से एक है। एक मील की ऊंचाई और 19 मील की लंबाई में फैली इस सड़क के 34 खतरनाक मोड़ ऐसे हैं, जहां सबसे अधिक दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।

-पाकिस्तान में दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक काराकोरम हाईवे है। यह बेहद खर्चीला और खतरनाक रोड है। 807 मील लंबे इस हाईवे का निर्माण 1966 में शुरू और 1986 में पूरा हुआ। इसके निर्माण पर तीन बिलियन डॉलर की राशि (17 खरब 92 अरब 95 करोड़ रुपए) खर्च हुई थी। 

-स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चीन में तैहांग माउंटेन पर स्थित गुओलियांग टनल रोड का निर्माण एक सुरंगदार रास्ते से किया गया था। पांच साल की मेहनत के बाद यह सुरंग तैयार हुई। यह एक ही चट्‌टान पर बनाई गई है। इस टनल 1.2 किमी (0.75) लंबी ओर 16 फीट ऊंची और 13 फीट चौड़ी है।  

-रूस में साइबेरियन रोड टू याकुतस्क को जोडऩे वाला एकमात्र रोड दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। मौसम की खराब स्थितियां इस हाईवे को नर्क मना देती हैं। 

-कश्मीर में यह भारत के नेशनल हाईवे 1 डी का एक हिस्सा है, जो श्रीनगर को लेह से जोड़ता है। यह रोड भी दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे में से एक है। हिमालयन माउंटेन रेंज में यह रोड बर्फीला, कीचड़ और फिसलन वाला है। 11,575 फीट (3,528 मीटर) की उंचाई पर स्थित है। 

No comments:

Post a Comment

Thanks to give u valuable feedback