Showing posts with label India News. Show all posts
Showing posts with label India News. Show all posts

Monday, 21 July 2014

Ind won by 95 runs

भारत ने लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 95 रनों से हरा दिया। भारत ने 28 साल बाद लॉर्ड्स में जीत हासिल की है। जीत का श्रेय जाता है इशांत शर्मा को जिन्होंने आज 5 विकेट हासिल किए। भारत को तीन साल बाद 14 टेस्ट के बाद विदेश में पहली जीत हासिल हुई है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से आगे हो गया है।

इशांत शर्मा ने भोजनकाल से ठीक पहले लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन चौथी पारी में 319 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड को इशांत ने जबरदस्त झटके दिए। इशांत ने पहले 173 रन के कुल स्कोर पर मोइन अली (39) को फिर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद इशांत ने विकेटकीपर मैट प्रायर और बेन स्टोक्स को भी निपटा दिय़ा। इशांत यही नहीं रुके उन्होंने जोए रूट को भी आउट कर दिया। नौवां विकेट भी इशांत ने अपने नाम किया। ब्रॉड ने 8 रन बनाए। इशांत ने सभी बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदों पर पवेलियन भेजा। आखिरी विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में गिरा जिन्हें जडेजा ने रन आउट कर दिया।

Rajya Sabha takes debate on Gaza conflict

A short discussion on conflict between Israel and Palestine is on in the Rajya Sabha on Monday. 

The House was disrupted several times last week on the same issue with government refusing opposition demand to debate.

Earlier, today The Rajya Sabha faced disruption over the reported claim of former SC judge and press council chairman justice Markandey Katju that the previous UPA government gave an extension to a reportedly corrupt judge in the Madras High court under the pressure of an influential Tamil Nadu political party 


Four Indian tailors evacuated from Gaza

Meanwhile, four Indian tailors working in Gaza for the last two years have been evacuated unharmed with the help of the Representative Office of India (ROI) in Ramallah, a top UN official said. 

The four, Abdur Rehman from Lucknow, Anwar Hussein belonging to Mumbai, Kamil hailing from Badam Ganj and Rashid Ahmed of Bareilly were working for a Palestinian businessman. 

They left the strip yesterday, one of the bloodiest day in the 13 days of conflict that saw 97 Palestinians and 13 Israeli soldiers dead in one of the fiercest attack launched by the Israel Defence Forces (IDF) in recent years. 

Sunday, 20 July 2014

india set 319 runs target

Batsmen
 
R
B
4s
6s
SR
 
c Prior b J Anderson
95
247
11
0
38.46
 
c J Root b Stokes
31
45
4
0
68.89
 
c Prior b L Plunkett
43
83
7
0
51.81
 
b L Plunkett
0
1
0
0
0.00
 
c Prior b Broad
5
8
1
0
62.50
 
MS Dhoni (c & wk)
c Bell b L Plunkett
19
86
2
0
22.09
 
c Cook b M Ali
0
9
0
0
0.00
 
c Cook b Stokes
68
57
9
0
119.30
 
c Bell b Stokes
52
71
10
0
73.24
 
c Prior b M Ali
0
2
0
0
0.00
 
not out
0
10
0
0
0.00
Extras:
(b 19, lb 9, w 1)
29
 
 
 
Total:
(10 wkts, 103.1 ovs)
342
 
RR:
3.32
Bowling: Eng
O
M
R
W
Nb
Wd
ER
29
11
77
1
0
0
2.7
23
6
93
1
0
1
4.0
18.1
2
51
3
0
0
2.8
22
6
65
3
0
0
3.0
11
3
28
2
0
0
2.5

Saturday, 19 July 2014

रेल मंत्रालय ने जारी किए निर्देश,घटिया खाना देने पर एक लाख तक जुरमाना

रेलवे ने ट्रेन में घटिया खाना देने वाले वेंडरों पर जुर्माने की रकम बढ़ाकर पांच हजार से एक लाख रुपए तक कर दी है। मामला गंभीर प्रकृति का या यात्रियों की बड़ी संख्या से जुड़ा होने पर वेंडर को आजीवन प्रतिबंधित भी कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था आगामी 1 सितंबर से लागू हो जाएगी। अब तक ऐसी स्थिति में कम से कम तीन सौ और अधिक से अधिक बीस हजार रुपए जुर्माना किया जाता है।

रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन के चीफ कमर्शियल मैनेजरों (सीसीएम) को इस तरह के निर्देश जारी कर दिए हैं। गुरुवार को नई दिल्ली से भोपाल आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में भी घटिया खाना दिए जाने पर यात्रियों का ट्रेन के स्टाफ से तीखा विवाद हुआ था। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर का कहना है कि यात्रियों के हित में रेल मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

Tuesday, 15 July 2014

मोदी सरकार करेगी 1 करोड़ नौकरियों की बारिश!


नई दिल्ली: मोदी सरकार ने जहां बजट 2014 में सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश की है वहीं फ्रेशर्र के लिए नई नौकरियों में बंपर इजाफा हो सकता है। रिक्रूटमेंट इंडस्ट्री की मानें तो  मोदी सरकार के बजट की मदद से अगले 3-4 सालों में 50 लाख से 1 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी।
 
उनका कहना है कि ज्यादातर नौकरियां निचले स्तर यानि की फ्रेशर्र के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि बीमा सैक्टर में एफडीआई की सीमा बढ़ती है तो इंट्री लेवल नौकरियां खूब बढ़ सकती है। इसके साथ ही रिक्रूटमेंट एसपट्र्स ने यह भी कहा कि जैसे कि मोदी सरकार के बजट में कहा गया है कि अगले 3-4 सालों में जीडीपी 7-8 फीसदी पर आ सकता है उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो 50 लाख से 1 करोड़ नौकरियों की  रिक्रूटमेंट आसानी से निकल सकती है।  
 
बजट में नए IIT और IIM के लिए 500 करोड़ रुपये के प्रावधान से हाई स्किल्ड एंप्लॉयी की कमी भी दूर हो सकेगी। साथ ही स्क्लिड डिवेलपमेंट पर भी बजट में जोर दिया गया है, जिसकी वजह से ट्रेंड लेबर की कमी भी दूर हो सकेगी।

IAS अशोक खेमका की नियुक्ति को मिली हरी झंड़ी,केंद्र में होंगे तैनात



नयी दिल्‍ली : केंद्र सरकार ने आज आइएएस अशोक खेमका की नियुक्ति को हरी झंड़ी दे दी है. खेमका अब केंद्र में आयेंगे. अशोक खेमका अभी हरियाणा में पुरातत्‍व विभाग में कार्यरत हैं. गौरतलब हो कि खेमका का 45 बार दबादला हो चुका है. हाल ही में कैबिनेट सेक्रेटरी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को खेमका के हरियाणा सरकार से केंद्र सरकार में तबादले की अनुशंसा की थी.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने खेमका को केंद्र में जगह देने पर अपनी मंजूरी दे दी है. गौरतलब हो कि 1991 बैच के आइएएस अधिकारी अशोक खेमका कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन सौदों पर सवाल उठाने के बाद चर्चा में आए थे.

* विवादों में रहे हैं खेमका

आइएएस अशोक खेमका काफी विवादों में रहे हैं. खेमका पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे. इस आरोप के चलते उन पर सीबीआइ जांच तक की मांग की गयी थी. खेमका पर कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की छवी खराब करने का आरोप भी लगाया जा चुका है. अशोक खेमका ने 15 अक्टूबर 2012 को रॉबर्ट वाड्रा की स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ यूनिवर्सल के बीच हुई डील को रद्द कर दिया था. खेमका ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी डीएलएफ के बीच जमीन करार के दाखिल-खारिज को रद्द कर दिया था.

गंगा मैली करने वाली 48 औद्योगिक इकाइयां होंगी बंद


सरकार की पहल पर एनजीआरबीए ने दिए निर्देश 
सरकार की पहल पर एनजीआरबीए ने दिए निर्देश 

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली करीब 48 इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (एनजीआरबीए) के तहत इन इकाइयों का निरीक्षण किया गया। 165 उद्योगों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमे से 48 को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री उमा भारती ने आज राज्यसभा को बताया कि गंगा नदी के पुनरुद्धार के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस सिलसिले में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, पोत परिवहन मंत्रालय और ग्रामीण मंत्रालय, गंगा की सफाई से जुड़े शिक्षा विदों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा गैर सरकारी संगठनों के साथ विचारविमर्श किया जा रहा है। उन्होंने नरेश अग्रवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि गंगा संबंधी कार्य योजना के परिणाम के आधार पर सरकार देश की अन्य नदियों के लिए चरणबद्ध रूप में कार्य योजना का विस्तार कर सकती है।

गंगा नदी के ही बारे में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 764 ऐसी औद्योगिक इकाइयों की पहचान की है, जो 50.1 करोड़ लीटर प्रदूषित जल हर दिन गंगा और उसकी सहायक नदियों में छोड़ रही हैं।

Sunday, 13 July 2014

Germany-vs-Argentina


Nothing is more exciting in a Fifa World Cup than seeing the emergence of young players. No one would have heard of Pele when he came to Sweden with the Brazilian team in 1958 as a callow 17-year-old. Even his coach had doubts about his readiness to step up to the highest level in international football. Pele was a rural boy who didn’t know much other than kicking a hard, spherical ball around on a rectangular pitch. He had worn pants for the first time in his life only after joining Santos as an apprentice two years earlier. By the end of the World Cup, though, Pele had become a household name across the globe. He was a central figure in Brazil’s maiden trophy. The teenager, who would later become the king of football, kept the word he had given to his father that he would one day lift the Jules Rimet trophy. Among all creative endeavours, nothing rewards youth like sports. Experience is a double-edged sword. A calming influence at times, it can also act as a deterrent to spontaneity, the lifeblood of success in any sport.
The 20th edition of the World Cup has thrown up its fair share of players who will continue to grab the headlines for their clubs before attaining maturity, in football terms, by the time of the 2018 World Cup in Russia. Colombia’s James Rodriguez is the leader of the youth brigade. The baby-faced midfielder came of age across his country’s eastern border. Frenchman Paul Pogba is another player who has used the World Cup to exhibit his talents as an all-action midfielder.
Here is the lowdown on young players that shone the brightest in Brazil. Keep an eye on them. They may still be a work in progress but expect them to come to Russia as finished products. For the sake of keeping the list tidy, we have made 26 as the cut-off age for outfield players and 30 for goalkeepers.
Goalkeepers

Guillermo Ochoa, the flamboyant goalkeeper of Mexico with a safe pair of hands, became all the rage on Twitter after he kept Neymar and Co. at bay with a string of superb saves in the group stage. Ochoa was Mexico’s one-man army against Brazil’s attack that came in waves. The home team didn’t play badly but they couldn’t beat a goalkeeper who was in the form of his life. Ochoa, whose flowing hair makes him stand out in a crowd, maintained his excellent form in the round of 16 before a bullet shot from Wesley Sneijder broke his as well as his team’s back two minutes from time. The sympathies of neutral fans were with the gutsy goalkeeper.
Costa Rica’s Keylor Navas also gave a good account of himself, conceding only one goal in open play in five matches, which is a record at the World Cup in Brazil. The Levante goalkeeper can be an oasis of calm in the midst of chaos. He is always steady if not spectacular. David Ospina of Colombia was another worthy candidate as he stood like a rock when Uruguay launched a stirring second-half rally in the last 16. He appears older than his 25 years and his maturity on the field also belies his age.

Tuesday, 8 July 2014

devsyni-ekadashi

आषाढ़ शुक्ल एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा गया है। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर यह एकादशी आती है। इसी दिन से श्रीविष्णु क्षीर सागर में शयन पर चले जाते हैं और फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर उन्हें जगाया जाता है। उस दिन को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। चार माह के इस अंतराल को ही चातुर्मास कहा गया है। इस अवधि में श्रीविष्णु के निद्रा में लीन और लोगों के खेती-किसानी में व्यस्त रहने के कारण मांगलिक अनुष्ठान निषेध माने गए हैं। यही वह समय है, जब धरती हरीभरी होकर उल्लास में डूब जाती है और आरंभ होता है जीव-जंतुओं के नवसृजन का काल।
आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी की अवधि को चातुर्मास कहा गया है। मानसून की बौछारें पड़ते ही जब धरती सर्वत्र हरीभरी नजर आने लगती है, तब शुरू होता है खेती-किसानी का दौर। किसान को कहां फुर्सत की वह खेती को छोड़ अन्य कार्यो के लिए समय निकाले। लिहाजा, इस कालखंड में मांगलिक अनुष्ठान निषेध कर दिए गए। ऐसे में श्रीविष्णु समेत समस्त देवतागण भी आराम करने शयनधाम की ओर चल पड़ते हैं। जो लोग कृषि, व्यापार आदि करते हैं उनकी व्यस्तता बढ़ना तो लाजिमी है, लेकिन जिनके पास साधन भी हैं और वक्त भी, उनके लिए भगवद् भक्ति का यह सर्वोत्तम समय है। इस अवधि में चारधाम समेत अमरनाथ, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, द्वारिका, रामेश्वरम् आदि तीर्थो की यात्रा का मंतव्य भी यही है। आचार्य डॉ.संतोष खंडूड़ी बताते हैं कि मांसाहारियों के लिए चातुर्मास में मांस-मछली का सेवन वर्जित है। यूं तो शास्त्र मांस भक्षण की आज्ञा नहीं देते, लेकिन जो इसके आदी हैं उन्हें भी इस अवधि में तामसी भोजन नहीं लेना चाहिए।
इस बार क्षय है एकादशी तिथि
आचार्य डॉ.संतोष खंडूड़ी के अनुसार इस बार एकादशी तिथि क्षय होने के कारण वास्तविक रूप में चातुर्मास का प्रारंभ नौ जुलाई को द्वादशी तिथि से होगा। इसलिए एकादशी का व्रत मंगलवार को भी रखा जा सकता है।
वंश परंपरा बढ़ाने का काल
चातुर्मास में जीव-जंतु प्रजनन के दौर से गुजरते हुए अपनी वंश परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। इसलिए जीव उत्पत्ति के इस काल में मांस-मछली का भक्षण आरोग्य की दृष्टि से निषेध है। स्वामी दिव्येश्वरानंद के अनुसार चातुर्मास में तामसी भोजन शरीर पर विपरीत प्रभाव डालता है। इस दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण किया जाना चाहिए। चातुर्मास के चार महीनों में सभी वारों को व्रत का विधान भी इसीलिए किया गया है कि हम हल्का एवं सुपाच्य भोजन करने को प्रेरित हों।
पूजा से कम नहीं खेती-किसानी
उत्तराखंड के लिए चातुर्मास के चारों महीनों की विशेष अहमियत है। देवभूमि होने के कारण यहां हर पर्व-त्योहार विशिष्टता लिए हुए है। श्रावण मास में गंगा का पावन जल लेने देशभर से कांवड़िए यहां पहुंचते हैं। फिर उत्तराखंड का पर्वतीय क्षेत्र तो पूरी तरह कृषि पर निर्भर है, इसलिए खेती-किसानी यहां देवपूजा से कम नहीं है। देवशयनी एकादशी को श्रीविष्णु लक्ष्मी के साथ शयनधाम पर चले जाते हैं, लेकिन उनका आशीष धरतीवासियों पर निरंतर बना रहता है। यही वजह है कि उत्तराखंड में खेती-किसानी के कार्य धार्मिक अनुष्ठान की तरह संपादित होते हैं।
प्राकृतिक बसेरे छोड़ देते हैं जानवर
चातुर्मास में ही जंगली जानवर अपने प्राकृतिक बसेरे छोड़ आबादी वाले इलाकों की ओर रुख करते हैं। इसलिए इस अवधि में परिवेश की साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की सलाह दी गई है, ताकि उनके हमलों से सुरक्षित रहा जा सके।

कोर्ट ने लगाई दिग्गी को फटकार, कहा- अदालतें राजनीति का अखाड़ा नहीं

कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मध्यप्रदेश व्यावसायिक मंडल (व्यापम) में भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश को भेजी गई पत्र याचिका को कोर्ट ने याचिका के रुप में स्वीकार नहीं किया है और कहा है कि वे विधिवत रुप से याचिका दाखिल करें।
 दिग्विजय सिंह ने आज यहां धरना स्थल पर पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में वे वकीलों से सलाह ले रहे हैं कि एमपी हाईकोर्ट के इस फैसले के विरुद्ध वे सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे या हाईकोर्ट में ही फ्रेश विधिवत याचिका दाखिल करें। सिंह ने कहा कि वे व्यापम के भ्रष्टाचार को आखिरी मंजिल तक ले जाएंगे, छोडेगें नहीं।

Saturday, 5 July 2014

शादी नहीं कराई तो मां-बाप को कोर्ट घसीटा


सऊदी अरब की 23 महिलाओं ने पिछले साल अपने माता-पिता पर इसलिए मुकदमा कर दिया, क्योंकि उन्होंने उनकी शादी नहीं कराई. नेशनल सोसायटी फॉर ह्यूमन राइट्स (एनएसएचआर) ने यह जानकारी दी.
इन मामलों को अरबी में 'अदहल' कहा जाता है.
एनएसएचआर की सदस्य और सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता सुहेला जेन अल-अबिदीन हम्माद ने सरकार से अपील की है कि वह 'अदहल' से महिलाओं के बचाव के लिए एक कानून बनाए. उन्होंने कहा, 'एक ऐसा कानून बनाना जरूरी है, जिसमें एक निश्चित उम्र होने पर लड़कियां खुद शादी कर सकें. इसके लिए मां-बाप की अनुमति की कोई जरूरत न हो'.उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने माता-पिता के दया की पात्र बन गई हैं.

एनएसएचआर ने हाल ही में ऐसे कई मामलों को निपटाया, जिसमें लड़कियों के माता-पिता ने उनकी शादी करवाने से इंकार कर दिया. क्योंकि उन्होंने या तो लड़के को नापसंद कर दिया या फिर वह अपनी बेटियों की तनख्वाह पर ही जीना चाहते थे.हम्माद ने कहा, 'अदहल' के कारण लड़कियां अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति और नशीली दवाओं की लत समेत कई मानसिक समस्याओं की शिकार हो जाती हैं.

ऐसे मामले सबसे ज्यादा रियाद में सामने आए हैं. यहां 11, मदीना में 4, दम्माम में 2 मक्का में 2, जेद्दाह में 2 और जजान में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं.



Friday, 4 July 2014

क्या आप अपने देश के इन खिलाड़ियों को पहचानते हो ?



अब आसानी से बनेगा आपका पासपोर्ट



भारत में पासपोर्ट बनवाना बेहद कठिन काम रहा है लेकिन इस व्यवस्था में अब सुधार होने जा रहा है. सरकार ऐसा कदम उठा रही है जिससे पासपोर्ट आसानी से कम समय में बन जाएगा. विदेश मंत्रालय के चीफ पासपोर्ट अफसर के निर्देश पर एक ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे इसे बनवाने में कोई परेशानी नहीं आएगी. यह खबर एक अंग्रेजी अखबार ने दी है.
अखबार के मुताबिक अब विदेश मंत्रालय पासपोर्ट के नवीनीकरण में पुलिस वेरिफिकेशन की अनिवार्यता खत्‍म कर रहा है. इसका सबसे पहले ट्रायल मुंबई में होगा जहां के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया और रीजनल पासपोर्ट अफसर टीडी शर्मा ने मिलकर इस योजना को अमली जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है. इस योजना के तहत नाबालिग, सरकारी अफसर और बुजर्ग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के पासपोर्ट बनवा सकेंगे.

पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अखबार से कहा कि हमने पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों से लंबी बैठक की है ताकि पासपोर्ट जल्द बन सके. कई बार पुलिस विभाग पर वेरिफिकेशन में विलंब की जिम्मेदारी डाल दी जाती है. इसके लिए अब हमने एक विस्तृत योजना बना ली है. अब पुलिस वेरिफिकेशन सिर्फ सात दिनों में हो जाएगा.

मारिया ने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा. इस बात की पूरी व्यवस्था की जाएगी कि पूरी प्रक्रिया सिर्फ सात दिनों में पूरी हो जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इससे मुंबई पुलिस बदनाम हो रही है और यह भ्रष्टाचार की जड़ भी है. अफसरों का कहना है कि उचित मार्गदर्शन और तालमेल के अभाव के कारण पासपोर्ट बनने में विलंब हो रहा है. जिन लोगों का पहले पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है उनका दोबारा वेरिफिकेशन नहीं होगा और इससे समय की बचत होगी.



Must Watch The Beautiful Earth


Thursday, 3 July 2014

Samsung launches 4 new Galaxy ''budget'' smartphones

Washington: Tech giant Samsung has reportedly launched four new budget Galaxy devices - Galaxy Core II, Galaxy Star 2, Galaxy Ace 4, and Galaxy Young 2.

Samsung is making efforts to capture more market share and launch something for every segment. Just last week, Sprint announced it would exclusively offer the new fitness-focused, water-resistant, and dust-proof Galaxy S5 Sport.

The Korean company is focusing on `affordability` with the new devices. However, they have not disclosed the pricing for the devices.

The Galaxy Core II was the highest-end of the bunch, with a 4.5-inch display, 1.2 GHz quad-core processor, CNET reported.

The Ace 4 has a 4-inch display, the same size as Apple`s latest iPhone, and offers either a dual-core 1.2 GHz or dual-core 1.0 GHz processor. The Young 2 and Star 2 both have single-core 1.0 GHz processors and 3.5-inch displays, the report added. 

शीला दीक्षित के सरकारी घर में 31 एसी, 15 कूलर, 12 गीजर और 25 हीटर लगे थे

नई दिल्ली: शीला दीक्षित जब मुख्यमंत्री थीं तो उनके आधिकारिक आवास में 31 एसी और 25 हीटर लगे थे।

सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत आवेदन के आधिकारिक जवाब में कहा गया है कि 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित शीला के आवास पर कम से कम 31 एयर कंडीशनर, 15 डेजर्ट कूलर, 25 हीटर, 16 एयर प्यूरीफायर, 12 गीजर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लगे थे।

यह घर अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आवंटित कर दिया गया है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री की आवश्यकताओं के अनुरूप बंगले में वैद्युत नवीनीकरण पर 16 लाख 81 हजार रुपये खर्च हुए थे।

राज्यपाल के रूप में शीला के केरल राजभवन जाने के बाद इस घर से हटाए गए उपकरणों और वस्तुओं को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जरूरत के अनुरूप आंशिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार शेष एयर कंडीशनरों और वस्तुओं को जब भी जरूरत पड़ेगी, इस्तेमाल किया जाएगा।

तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने पिछले साल चुनाव में हार के बाद 1920 में बने और साढ़े तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले बंगले को खाली कर दिया था।

इस बंगले को खाली करने के बाद वह फिरोजशाह रोड पर 2,000 वर्ग फुट के तीन शयनकक्ष वाले फ्लैट में चली गई थीं।

उनके द्वारा खाली किए गए बंगले के सभी तलों का हाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए नवीनीकरण किया गया था जिस पर 35 लाख रुपये खर्च हुए थे।

Wednesday, 2 July 2014

1 लाख करोड़ की रक्षा खरीद करेगा भारत

नई दिल्ली। भारत-फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर करार पर मुहर लगाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
सोमवार को भारत के दौरे पर आए फ्रांस के विदेश मंत्री लौरेंट फेबियस ने कहा कि उनकी भारतीय विदेश मंत्री सुष्ामा स्वराज के साथ 20 बिलियन डॉलर के 126 राफेल लड़ाकू विमान पर बातचीत काफी फलदायक रही।
इस बारे में फ्रांस की कंपनी से सभी प्रकार की बातचीत हो चुकी है। फेबियस नई सरकार के साथ बातचीत करने वाले पहले यूरोपियन मंत्री हैं।
सोमवार देर शाम उनकी रक्षा मंत्री अरूण जेटली से भी मुलाकात हुई। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
स्वराज से मुलाकात के बाद संवाददाता सम्मेलन में फ्रांसीसी मंत्री ने कहा कि उनकी स्वराज के साथ इराक मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।
एक प्रश्न के उत्तर में फेबियस ने कहा कि राफेल सौदे के बारे में वह पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर भी जोर दिया।
इस समय भारत और फ्रांस के बीच सालाना 18 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है।

Tuesday, 1 July 2014

महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद गैस सिलिंडर भी महंगा

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया है। अब नॉन सबसिडाइज्ड गैस सिलिंडर की कीमतों में 16.50 रूपए प्रति सिलिंडर का इजाफा किया गया है। इसके साथ एटीएफ की कीमतों में 0.6 फीसदी का इजाफा किया गया है।
इराक में जारी संकट की वजह से डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब है कि सोमवार को पेट्रोल की भाव 1.69 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
अब नॉन सबसिडाइज्ड सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं जो ग्राहक सबसिडी का अपना कोटा खत्म हो जाने के बाद लेते हैं। छह माह में पहली बार गैस सिलिंडर के भाव बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में नॉन सबसिडाइज्ड गैस सिलिंडर की कीमत 922.50 रूपए होगी। वहीं, सबसिडाइज्ड सिलिंडर की कीमत 414 रूपए प्रति सिलिंडर है।
उधर, डीजल कीमत में पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से पचास पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की जा रही है। इसे काफी सफल माना जा रहा है। इससे तेल कंपनियों को डीजल पर संभावित घाटे में 45 हजार करोड़ रुपये की कमी हुई है। जबकि पेट्रोल की कीमत को पहले ही बाजार आधारित किया जा चुका है।

पांच माह में 13 हजार 308 युवतियां गायब

भोपाल प्रदेश में पिछले पांच माह में 13 हजार से ज्यादा युवतियां गायब हो गई। इनका या तो अपहरण हो गया है या फिर गुम गई। बेचने के 13 मामले इस अवधि में सामने आए। इनमें से 4 हजार 432 बरामद भी हो गई। अपहरण या युवतियों को बेचने के मामले में 1 हजार 98 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। ये खुलासा विधानसभा में गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने सोमवार को रामनिवास रावत के सवाल के लिखित जवाब में किया।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी से 31 मई के दरम्यान मानव तस्करी, अपहरण और गुमशुदगी के 9 हजार 996 प्रकरण कायम किए गए। इनमें पीड़ितों की संख्या विवाहित 3 हजार 486, अविवाहित 6 हजार 510 और नाबालिग 3 हजार 312 रहीं। वर्गवार देखा जाए तो अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वाधिक 3 हजार 652 प्रभावित रहा। प्रकरणों के हिसाब से देखा जाए तो इंदौर में सर्वाधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुए। यहां मानव तस्करी का कोई प्रकरण तो सामने नहीं आया पर 625 युवतियां गुमीं। 128 का अपहरण हुआ। जबकि, बरामद 347 हुई और 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह भोपाल में एक अपहरण, 155 अपहरण और 481 गुमशुदगी के प्रकरण कायम हुए। इनमें 403 की बरामदगी हुई तो 45 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबलपुर में 123 अपहरण और 393 गुमशुदगी के मामले इस अवधि में सामने आए। जबकि, 306 महिलाएं बरामद हुई और 36 आरोपियों को पकड़ा गया। ग्वालियर में 193 गुमशुदगी और 78 अपहरण के मामले सामने आए हैं। यहां 134 महिलाएं मिल गई और 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।