Friday, 9 May 2014

कांग्रेस ने मानी हार? नहीं हुई कोर ग्रुप, चुनाव समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने में कुछ ही दिन शेष हैं। चुनाव पूर्व हुए तमाम सर्वेक्षणों में कांग्रेस की हार बताई गई है। लगता है पार्टी ने भी इसे सच मान लिया है। चुनावी गहमागहमी के माहौल में भी पार्टी में सक्रियता नहीं दिख रही। अमेठी में पहली बार शर्मसार हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बनी चुनाव समन्वय समिति ने पिछले एक महीने में एक भी बैठक नहीं की है। कांग्रेस का कोर ग्रुप भी पिछले छह हफ्तों में एक भी बैठक नहीं कर पाया है। कांग्रेस के वार रुम में भी अब खामोशी दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कई बड़ी गलतियां की जो अब कांग्रेस के लिए भारी पड़ती नजर आ रही हैं। अगर कांग्रेस ने ये गलतियां न की होतीं तो शायद आज कांग्रेस थोड़ी बेहतर स्थिति में होती। जानिए कांग्रेस से कहां पर चूक हुई। 
 

No comments:

Post a Comment

Thanks to give u valuable feedback