Monday, 5 May 2014

देश में एकमात्र बाहरी प्रत्याशी सोनिया : बाबा रामदेव जी

मथुरा। योग गुरु बाबा रामदेव जी ने शुक्रवार को यहां सोनिया गांधी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र बाहरी प्रत्याशी कोई है तो वह सोनिया गांधी हैं। कांग्रेस उन्हें बदनाम करने और रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। लेकिन देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मूड बना लिया है। बाबा रामदेव जी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसेरा बैंकट हॉल में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी का समर्थन करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने देश का अहित किया है। केंद्र सरकार के चाटुकारों का काला धन देश के बाहर जमा है। उन्होंने कहा कि हेमा के लिए राजनीति कोई व्यवसाय नहीं है। देश ने नरेंद्र मोदी 300 से अधिक सांसदों के साथ देश की सत्ता संभालेंगे। बाबा रामदेव जी ने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के गुलाम नहीं है। रालोद मुखिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ रहकर अजित और जयंत को जो रोग लगा है उसके लिए हेमा ही रामबाण औषधि हैं। 

       बाहरी होने के सवाल पर वार्ता में मौजूद हेमामालिनी ने कहा कि बीते 20 सालों से मथुरा और वृंदावन आती रहीं है। गोपी बन ब्रज की सेवा करना चाहती हैं। आचार्य स्वदेश, पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता भी साथ थीं। योग अंबेसडर हैं धर्मेंद्र और हेमा मथुरा। योगगुरु बाबा रामदेव जी के अनुसार बॉलीवुड में धर्मेंद्र और हेमामालिनी योग के ब्रांड अंबेसडर है। दोनों को ही कपालभाती, अनुलोम-विलोम खूब भाते हैं। हेमा ने भी फिटनेस का राज नियमित योगासन को बताया। शिकायत पर सवालों से बचीं मथुरा। वार्ता में हेमामालिनी ‘आप’ प्रत्याशी की ओर से आयोग में उनकी शिकायत पर किए गए सवालों से बचतीं दिखीं। ‘आप’ प्रत्याशी ने हेमामालिनी के अपना धर्म हिंदू लिखे जाने पर आपत्ति जताते हुए आयोग में शिकायत की है। संबंध में सवालों पर एक बार असहज हेमा ने सधते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले आरोप लगाएंगे, इसके बारे में हमें कुछ नहीं कहना है। संतों का आशीर्वाद लेने पहुंची भाजपा प्रत्याशी वृंदावन। अखंड परमधाम में हुई संत और धर्माचार्यों की बैठक में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी पहुंची और जीत का आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वह ब्रज की गोपी हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी दुश्मन की हिम्मत नहीं होगी जो ब्रज के लाल हेमराज जैसे जवानों के सिर काट सकें और चीन भारत की सीमा में घुस सके। योगगुरू बाबा रामदेव जी ने कहा कि संत सभी अनुष्ठान छोड़ प्रचार करें। सुरेशानंद, हरिबोल बाबा, फूलडोल बिहारी, राजेंद्रदास महाराज, पद्मश्री स्वामी रामस्वरू शर्मा, डा. मनोज मोहन शास्त्री, महंत बालयोगेश्वरानंद, महंत महेश्वरानंद, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Thanks to give u valuable feedback