नई दिल्ली : बारिश का मौसम आते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं। लोग सबसे ज्यादा वायरल बुखार का शिकार बनते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने खाने के बारे में ज्यादा ध्यान रखें। सेहत बनाए रखने में मौसमी फल काफी कारगर साबित होते हैं। बारिश के मौसम में नाशपाती से कई बीमारियों को मात दी जा सकती है। नाशपाती में सेब की तरह औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, एंजाइम और पानी में घुलनशील फाइबर समृद्ध मात्रा में पाए जाते हैं।
नियमित रूप से नाशपाती का जूस पीने से आंतों में हुई गड़बड़ी को नियंत्रित किया जा सकता है। नाशपाती विषाक्त पदार्थो और रसायनों के संपर्क में आने से बड़ी आंत की कोशिकाओं की रक्षा करती है। इसका जूस दिन में दो बार पीने से कफ कम होकर गले की खराश दूर होती है।
इसे खाने से शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल जाता है। जब भी आप थका हुआ महसूस करें तो नाशपाती खाएं आपको फौरन एनर्जी मिलेगी। नाशपाती का जूस शरीर के तापमान को कम कर बुखार में राहत पहुंचाता है।
No comments:
Post a Comment
Thanks to give u valuable feedback