नई दिल्ली। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने आज मोदी सरकार का पहले रेल बजट लोकसभा में पेश कर दिया। रेल बजट पेश करते समय रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि भारतीय रेल देश की अग्रणी वाहक और अर्थव्यवस्था की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल के सामने कठिन चुनौतियां हैं। भारतीय रेल हर रोज तीन मिलियन टन माल ढोती है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल से हर रोज 23 करोड़ यात्री सफर करते हैं। हम जो एक रुपया कमाते हैं उसमें से 94 पैसा खर्च कर देते हैं।
बजट की मुख्य बातें
-9 रूटों पर हाईस्पीड ट्रेनें चलाईं जाएंगी। दिल्ली-आगरा, दिल्ली-चण्डीगढ़, दिल्ली-कानपुर, कानपुर-नागपुर, मैसूर-बैंगलोर-चेन्नई रूट पर हाईस्पीड ट्रेनें चलाईं जाएंगी।
- भारतीय रेल की आधुनिकीकरण के लिए पांच साल में पांच लाख करोड़ रुपये की जरूरत है।
- 12,500 रेलगाड़ियां रोज 2.3 करोड़ यात्रियों को ढोती हैं, जो आस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर है।
-5 लाख करोड़ की योजनाएं लंबित है।
-नई किराया वृद्धि से रेलवे को 8 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।
- बुलेट ट्रेन के लिए 60 हजार करोड़ चाहिए।
-रेलवे को पैसों के लिए एफडीआई की जरूरत है।
-हाई स्पीड ट्रेनें चलाना प्राथमिकता है।
-भारतीय रेल को चलाने के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल का इस्तेमाल होगा।
-नई किराया वृद्धि से रेलवे को 8 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।
-1.64 लाख करोड़ कुल आमदनी का अनुमान है।
-यात्री किराये से 44645 करोड़ की कमाई होने का अनुमान।
-परियोजनाओं को पूरा करने लिए समय सीमा तय होगी।
-हादसे रोकने के लिए सिमुलेशन सेंटर जरूरी है।
- रेलवे में 4 हजार महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगी।
-चुनिंदा स्टेशनों पर आरओ ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम लगेंगे।
-अलग से हाउस कीपिंग विंग बनेगी जो स्टेशनों पर सफाई की जिम्मेदारी संभालेगी।
-साफ-सफाई के लिए बजट में 40 फीसदी ज्यादा वृद्धि की गई है।
-ट्रेनों में जैविक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
-मुंबई-अहमदाबाद रूट के बीच बुलेट ट्रेन का सर्वे जारी है।
-रेलवे को 5 साल में पेपरलेस बनाने की कोशिश होगी।
-इंटरनेट और डाकघरों से जनरल कोच के टिकट मिलेंगे।
-भारतीय रेलगाड़ियों की रफ्तार 200 किलोमीटर तक बढ़ाने की कोशिश होगी।
No comments:
Post a Comment
Thanks to give u valuable feedback